मुस्कुराती है ज़िन्दगी, कभी दरवाजे खोल कर तो देखो
मुस्कुराती है ज़िंदगी, कभी दिल के दरवाजे खोल कर तो देखो!.. क्या कहती है जिंदगी, कभी उसकी गुनगुनाहट सुनकर तो देखो!!... बहुत कह ली, बहुत सुन ली, दूसरों की दुःख की कथाएँ कभी किसी दुखियारे का सहारा बन कर तो देखो!!... क्या मज़ा सिर्फ किसी कहानी को पढ़ने का... कभी किसी कहानी का हिस्सा बन कर तो देखो... बहुत आसान है किसी पर गुस्सा होना, कभी किसी के मुस्कुराने की वजह तो बन कर देखो!!... क्यों परेशान हो? दुःख की कलियों से.. भरी पड़ी है खुशियों की फुलवारी, कभी अपने मन की आँखे खोल कर तो देखो!!... बहुत लोग हैं दुनिया में, औरों की तरह कभी अपनी, अलग पहचान बना कर तो देखो!!... मुस्कुराती है जिंदगी, कभी दिल के दरवाजे खोल कर तो देखो... क्या कहती है जिंदगी उसकी गुनगुनाहट सुन कर तो देखो!!...

इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएं