भैया मेरे वादा करो मुझसे



तुमने ही  सिखाया हाथ पकड़ कर चलना
हर जिद की पूरी, माना हर कहना

मेरी हर परेशानी के सामने तुम खड़े रहे
ताकि ना पड़े मुझे किसी दुःख को सहना

भैया मेरे अपनी बहना की एक बात और सुनना 
राखी में नहीं चाहिए मुझे कोई तोहफा ना गहना

बस इतना सा वादा तुम मुझसे करना
 ना पड़े किसी लड़की को किसी लड़के से डरना

  मेरी ही तरह करना उनकी तुम रक्षा
क्योंकि वो भी है किसी भाई की बहना

भैया मेरे वादा करो मुझसे 
अब ना पड़ेगा किसी लड़की को

 निर्भया की तरह मरना....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुस्कुराती है ज़िन्दगी, कभी दरवाजे खोल कर तो देखो

जश्न ए आजादी उनके नाम कर दें हम