संदेश

2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैसी ये रीत है

चित्र
ये कैसी अजीब सी रीत है आ गई, जो मेरे अपनों के मन में घरौंदा सा बना गई। मेरे आने की खुशी में जो चहक रहे थे, मेरे आते ही क्यों मायूसी सी छा गई। जो कर रहे थे मेरे आने का इंतजार, आज वही नजरें फेरते नज़र आ रहे हैं। बेटा नहीं ये तो बेटी है, क्यों अब सब मुझसे मुँह मोड़ रहे हैं ? मैं रो रही हूँ,अम्मा गोद में भी नहीं लेती, क्यों बापू को भी मेरी अवाज़ सुनाई नहीं देती? ये कैसा फैसला ले लिया मिलकर सबने, क्यों हवाले मौत के कर रहे, मुझे मेरे ही अपने। रूह काँप रही है मेरी,सीने से लगा लो माँ, मत जाने दो मुझे बापू,बचा लो ना। मौका तो दो, बेटे से बेहतर कर दिखाउंगी मैं...                      

बेबस

चित्र
वो चिडयाओं की चहचाहट आजकल शहरों में मिलती कहाँ हैं। मगर कबूतर जरूर घोंसले बना लेते हैं। हमारे घर में भी कुछ ऐसा हुआ। ऊपर मोमटी में बाहर की साइड कबूतरों ने अपना घर बना लिया। हालांकि उनके द्वारा नीचे फर्श पर फैलाई जाने वाली गंदगी से घर की साफ़ सफाई तो प्रभावित हुई मगर हमारी मंशा उनका घर उजाड़ने की न थी। क्योंकि घर उजाड़ने पर जो दर्द होता है वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। तो हमने उन्हें सहन किया।  कबूतरों की फड़फड़ाहट और बींट का सिलसिला यूंही चलता रहा। कबूतरों का परिवार लगातार बढ़ रहा था। पर एक दिन उनके इस खुशहाल परिवार पर काले कौवों की नजर पड़ गयी। हमने तो कौवों को हमेशा अपने बड़ों से राक्षश कहते ही सुना है। और उनकी हरकतों से वो लगते भी ऐसे ही हैं। किसी को अगर भगवान लगते हों तो मैं उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचाना चाहता। बचपन में गांव में कौंवे घर से खाने के बर्तनों में से कटोरी चमच्च तक उठा कर ले जाते थे। पर अब जो उन्होंने किया था वो मेरे लिए उन कटोरी और चम्मचों से कहीं ज्यादा था। रविवार का दिन था। सुबह के करीब 8 बजे थे। हम बगीचे में बैठ अख़बार पढ़ ही रहे थे कि 2 से 3 कौ...

पर अब परवाह नहीं ...

चित्र
अब वो धुन भी इतनी तनहा नहीं कर पाती ऐसा लगता है जैसे अब मैं भावहीन हो चला हूँ किसी भी घटना का अब दुःख सा नहीं होता , ऐसा लगता है जैसे कुछ घटा ही नहीं। क्या ये हमारे जीवन में कलयुग की दस्तक है क्या हम अब सिर्फ अपने लिए सोचने लगे हैं क्या अब हमारे पास खुद के लिए भी समय नहीं है क्या सचमुच हमने अपने विनाश की दुनिया रच ली है आखिर हम कैसा संसार बसाना चाहते हैं   जहाँ सिर्फ हमारा मतलब जुड़ा हो क्या मतलब के इस साम्राज्य से हमारा कुछ भला हो सकता है , सोचिये जरा क्या दुनिया में पैसे से बढ़कर कोई सुख नहीं रहा है क्या अब आत्मिक शांति की कोई जगह नहीं बची है हाँ मैं गलत लग सकता हूँ क्योकिं मैं अब इस सच को लिखने की हिम्मत रखता हूँ पर अब परवाह नहीं .............