तमाशाबीन है यहाँ
सड़क पर तमाशाबीन
मोहोल्ले में तमाशाबीन
ऑफिस में तमाशाबीन
घर में तमाशाबीन
लुटती रहे सड़क पर इज्जत
देखते रहते हैं तमाशाबीन
करता रहे कोई शहर को गंदा
देखते रहते हैं तमाशाबीन
जमाता रहे कोई वर्दी का रौब
देखते रहते हैं तमाशाबीन
हक़ की लड़ाई लड़े अकेले
देखते रहते हैं तमाशाबीन
कभी कुछ करते क्यों नहीं ये तमाशाबीन
क्योकिं हम भी तो हैं आखिर तमाशाबीन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें