मौका ये खुशियाँ बाँटने का
दीपों का त्यौहार आया
संग खुशियां ले आया
संग खुशियां ले आया
सजी दुकानें,सजे मॉल
सजे हैं घरों के आँगन
सजे हैं घरों के आँगन
घर भरे हैं मिठाई से
घर भरे हैं मेवा से
घर भरे हैं मेवा से
जगमग है चारों दिशाएं
जगमग है चारों फिजायें
जगमग है चारों फिजायें
बहाना ये गिफ्टों का
बहाना ये खुशियों का
बहाना ये खुशियों का
मौका ये साफ़ सफाई का
मौका ये शुभ कार्य का
मौका ये शुभ कार्य का
मौका है घर जाने का
मौका है मेल-मिलाप का
मौका है मेल-मिलाप का
मौका ये खुशियाँ बाँटने का...
आपको दीपावली की हार्दिक
शुभकामनायें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें